{"_id":"67e83eb4cc040e7b080b56f4","slug":"after-a-quarrel-with-his-wife-the-young-man-hanged-himself-orai-news-c-224-1-ori1001-127450-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फंदा लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फंदा लगाया
Sun, 30 Mar 2025 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sun, 30 Mar 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
सिरसाकलार। पत्नी से विवाद के बाद शुक्रवार रात कोढ़ा किर्राही गांव निवासी विकास चंदेल ने पेड़ पर गमछे का फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दस माह पहले उसने प्रेम विवाह किया था।
कोढ़ा किर्राही गांव निवासी राजेंद्र चंदेल ने बताया कि कोरोनाकाल से पहले पुत्र विकास (28) गुजरात में नौकरी करता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात पूजा से हुई थी। कोरोनाकाल के बाद वह गुजरात काम करने नहीं गया था। इस दौरान उसकी पूजा से बातचीत होती रही है। दस माह पहले गुजरात गया और पूजा से प्रेम विवाह कर गांव ले आया।
पत्नी पांच माह की गर्भवती है। कोई काम न करने पर पूजा उसे समझाती थी। पत्नी अक्सर उसे काम के लिए बाहर जाने को कहती थी। इसी के चलते दोनों में अक्सर विवाद होता था। शुक्रवार रात भी काम करने को लेकर पत्नी से विवाद हो गया था। इसके बाद वह गुस्से में घर से निकल गया और खेत में लगे जामुन के पेड़ पर रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह जब ग्रामीण उधर से गुजरे तो फंदे पर शव लटका देख उन्हें व पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन
युवक की मौत से मां सुमन देवी सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी राजीव कुमार बैस ने बताया कि अभी तक किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं मिली है। जांच पड़ताल की जा रही है।