फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   After a dispute over the phone with his wife, the young man hangs

Jalaun News: पत्नी से फोन पर विवाद के बाद युवक ने फंदा लगाया

Wed, 13 Nov 2024 01:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Wed, 13 Nov 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
After a dispute over the phone with his wife, the young man hangs
जालौन। पत्नी से विवाद के बाद तनाव में आए युवक ने गुमटी में लगी बल्ली से गमछे का फंदा लगाकर जान दे दी। छोटा भाई जब गुमटी पर पहुंचा तो फंदे पर शव लटका देख कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के छिरिया गांव निवासी राहुल दोहरे (27) मलकपुरा रोड पर गुमटी लगाकर पान मसाला आदि बेचकर परिवार का भरण पोषण करता था। सोमवार रात उसने पत्नी से विवाद के बाद गमछे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। फोन न उठने पर उसकी पत्नी स्वाति ने देवर छोटे साहब को फोन पर बताया कि उसके भाई का फोन नहीं उठ रहा है। जब वह गुमटी पर पहुंचा तो भाई का फंदे पर शव लटका देख उसके होश उड़ गए।
विज्ञापन

उसने बताया कि बड़े भाई राहुल चार वर्ष पहले मुंबई में रहते थे, वहीं पर उनकी पहचान स्वाति से हुई थी। इसके बाद दोनों ने विवाह कर लिया था। उनके दो वर्ष का एक बेटा है। दो माह पहले विवाद हो जाने पर स्वाति मुंबई चली गई थी। बताया कि फोन पर दोनों के बीच विवाद हुआ, इसके बाद उसके भाई ने फंदा लगाकर जान दे दी। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। कोतवाल वीरेंद्र पटेल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक की मौत से शादी के घर में पसरा मातम
छिरिया गांव निवासी राहुल के आत्महत्या कर लेने की जैसे ही उसके घर में जानकारी मिली तो कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि 13 नवंबर को उसके चाचा प्रेम दोहरे की दो बेटियों की शादी है। घर में तैयारियां चल रही हैं। सभी लोग शादी के लिए खुश थे, लेकिन सुबह जैसे ही जानकारी मिली तो घर में मातम पसर गया। वहीं लोगों की माने तो मृतक पत्नी से शादी में आने की बात कह रहा था, लेकिन उसकी पत्नी स्वाति न आने की बात कह रही थी। इसी को लेकर वह परेशान चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed