फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Administration demolishes raw and pakke constructions

प्रशासन ने ध्वस्त कराए कच्चे और पक्के निर्माण

Sun, 05 Jul 2020 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Administration demolishes raw and pakke constructions
कुठौंद में अतिक्रमण हटाती जेसीबी। - फोटो : ORAI
कुठौंद। क्षेत्र के ग्राम मदारीपुर में सड़क किनारे अतिक्रमण व अवैध निर्माण पर प्रशासन ने सख्ती दिखाई। शनिवार को एसडीएम, जालौन सुनील कुमार शुक्ला के नेतृत्व में तहसीलदार बलराम गुप्ता व अन्य प्रशासनिक अधिकारी मदारीपुर पहुंचे और सड़क के किनारे बने अवैध पक्के निर्माण जेसीबी से ध्वस्त कराए। प्रशासन की इस बड़ी कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप है। अभियान के दौरान कुछ अतिक्रमणकारियों व पुलिस प्रशासन के बीच तीखी झड़प भी हुई।
विज्ञापन

बता दें कि कस्बे की मुख्य सड़क के अगल बगल कई लोगों ने स्थायी व अस्थायी रूप से अतिक्रमण कर लिया है, जिससे कस्बे में जाम की स्थिति बनी रहती है। कई बार चेतावनी के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाए गए। जिसको लेकर कई बार स्थानीय लोगों ने शिकायत की थी। शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए प्रशासन ने दो दिन पहले यहां टीम भेजकर नापजोख कराई और अतिक्रमणकारियों को चिह्नित किया था। इसके साथ ही सभी अतिक्रमणकारियों को दो दिन में स्वयं अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन

दो दिन बाद प्रशासन ने सख्ती दिखाई और सुबह एसडीएम व तसीलदार, नायब तहसीलदार प्रशासनिक अफसरों के साथ मौके पर पहुंच गए और जेसीबी की मदद से कई अस्थायी व स्थायी अतिक्रमण ध्वस्त कराए। अभियान के दौरान कई अतिक्रमणकारियों ने प्रशासन पर बिना नोटिस तोड़फोड़ करने का आरोप लगाकर नोकझोंक की, लेकिन अभियान के दौरान भारी पुलिस बल होने की वजह से शांतिपूर्ण तरीके से अभियान चलता रहा। एसडीएम सुनील कुमार शुक्ला का कहना है कि आरोप बेबुनियाद हैं। दो दिन पहले ही नापजोख कराकर अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी की गई थी, लेकिन तय समय बाद भी अतिक्रमण न हटाने की वजह से कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत करने वाले की भी ढहाई गई दीवार
कस्बे वालों की मानें तो दो दिन पहले नगर में अतिक्रमण की शिकायत जितेंद्र उर्फ छोटू ने एसडीएम से की थी। जिसके बाद एसडीएम ने अभियान चलाया। अभियान के दौरान जितेंद्र के मकान का कुछ हिस्सा अवैध पाया गया, जिसके बाद प्रशासन ने जितेंद्र के घर की पक्की दीवार भी ढहा दी।

अतिक्रमण हटवाते पुलिस व प्रशासन के अधिकारी।

अतिक्रमण हटवाते पुलिस व प्रशासन के अधिकारी।- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed