फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   ADM,DM,CM,drama,up

चौरी चौरा की थीम पर बनेगा प्रदेश का स्थापन दिवस

Sun, 23 Jan 2022 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
ADM,DM,CM,drama,up
उरई। उत्तर प्रदेश दिवस मनाने के लिए मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभय कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में शनिवार की देर शाम रानी लक्ष्मीबाई सभागार विकास भवन में बैठक हुई। उन्होंने कहा कि वर्ष 2018 से प्रतिवर्ष 24 जनवरी को यूपी का स्थापना दिवस मनाया जाता है।
विज्ञापन

विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश दिवस का आयोजन जिले में वर्तमान समय में लागू आदर्श निर्वाचन आचार संहिता एवं कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते मनाया जाएगा। इस वर्ष आजादी का अमृत महोत्सव एवं चौरी चौरा शताब्दी समारोह की थीम पर स्थापना दिवस मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम का गायन एवं पुलिस बैंड द्वारा राष्ट्रीय धुन का वादन आदि का कार्यक्रम भी किया जाए। कार्यक्रम स्थल पर प्रदेश हुआ जनपद के गौरवशाली इतिहास चौरी चौरा गोरखपुर की घटना तथा स्वतंत्रता संग्राम में जनपद के योगदान शहीद स्मारकों एवं स्थलों पर आधारित अभिलेख एवं चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया जाए। स्थानी बोली भाषा में आजादी से जुड़े लोकगीतों का गायन आजादी की गाथाओं पर आधारित नाटक या नृत्य नाटिकाओं तथा समृद्ध शाली संस्कृति को प्रदर्शित करने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन सक्रिय सहभागिता के साथ किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जनपद के शहीद स्मारकों पर आधारित ऑनलाइन फोटोग्राफ ी तथा पेंटिंग प्रतियोगिता में किशोर एवं युवा वर्ग की भागीदारी से आयोजित कराई जाए। एक जनपद एक उत्पाद के अंतर्गत अपना एक पारंपरिक विशिष्ट उत्पाद है जिसके अंतर्गत अनेक शिल्पी कर्मकार कार्य करते हैं। ऐसे शिल्पियों की कला का प्रदर्शन स्वयं सहायता समूह के माध्यम से तथा यूपी के स्टार्टर पर आधारित प्रदर्शन का आयोजन प्रत्येक कार्यक्रम स्थल पर किए जाने का प्रयास किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश दिवस कार्यक्रम में कलाकार, शिल्पकार, किसान, मजदूर, महिलाएं, युवा तथा सभी क्षेत्रों से उत्कृष्ट कार्य करने वाले महानुभावों को विशेष रूप से आमंत्रित किया जाए। जनपद के जनपदवासी द्वारा प्रदेश देश अथवा विदेश में कोई विशिष्ट कार्य किया गया हो उन्हें भी आमंत्रित किया जाए जिससे देश का गौरव समृद्धि साली इतिहास में विकास का परिचय प्राप्त हो। उन्होंने कहा कि कोविड-19 की परिस्थितियों के दृष्टिगत आयोजन स्थल पर अनिवार्य रूप से कोविड.19 हेल्प डेक्स मुख्य चिकित्सा अधिकारी के पर्यवेक्षण में स्थापित की जाए तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाए। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.नरेंद्र देव शर्मा, जिला विकास अधिकारी सुभाष चंद्र त्रिपाठी, श्रम उपायुक्त एके दीक्षित आदि सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed