फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Actor Shakti Kapoor tickled people

Jalaun News: अभिनेता शक्ति कपूर ने लोगों को गुदगुदाया

Sun, 05 Nov 2023 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Nov 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Actor Shakti Kapoor tickled people
उरई। अजनारी रोड स्थित दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल का दूसरा वार्षिकोत्सव ‘आगाज़-2023’ ‘संकल्प एक मूर्तिकार आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि फिल्म अभिनेता शक्ति कपूर ने अपने फिल्मी डायलागों से लोगों को गुदगुदाया। विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर ब्रिटिश लूसिया और प्रोफेसर विलिमा ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।
विज्ञापन

डीडब्ल्यूपीएस ट्रस्ट की वाइस चेयरमैन रानी सिंह, प्रो. ब्रिटिश लूसिया और प्रो. विलिमा के साथ मैनेजिंग डायरेक्टर सारविल सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। एमडी सारविल सिंह ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। विद्यालय के बच्चों ने कत्थक नृत्य, आरंभ है, प्रचंड जैसे कार्यक्रम से समा बाध दिया।
विज्ञापन

फिल्म अभिनेता शक्ति कपूर का मंच पर शॉल और बुके देकर स्वागत किया गया। उन्होंने मेधावी छात्रों को प्रशस्तिपत्र प्रदान किया। कार्यक्रम में 10 देशों की संस्कृति के साथ सामंजस्य स्थापित करते हुए भारतीय संस्कृति व सभ्यता की विविधिताओं को बड़ी सूक्ष्मता से दर्शाया गया। इसमें नृत्य, नाटक, विचार-अभिव्यक्ति के साथ-साथ सभी देशों की अपनी-अपनी संस्कृति व सभ्यता को बड़े कलात्मक ढंग से प्रस्तुत किया गया। शक्ति कपूर ने कहा कि दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल बुंदेलखंड में उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान कर रहा है। बीएस ट्रस्ट की ट्रस्टी तनवी सिंह ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed