फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   actor,film,online,tv actor,doctor

अपनी प्रतिभा पर हमेशा विश्वास रखना चाहिए

Tue, 06 Jul 2021 10:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
actor,film,online,tv actor,doctor
कोंच। दस दिवसीय कोंच इंटरनेशनल ऑनलाइन फिल्म फेस्टिवल के दूसरे दिन मंगलवार को उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य कंचन जायसवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि अपनी प्रतिभा पर हमेशा विश्वास रखना चाहिए। यदि आपने कोई लक्ष्य निर्धारित किया है और अपनी प्रतिभा को निखारना है तो निरंतर प्रयास करना चाहिए। प्रत्येक सांस में वो लक्ष्य समाहित होना चाहिए। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। इसलिए समय-समय पर आयोजित होने वाले सकारात्मक आयोजनों में सहभागिता अवश्य करनी चाहिए।
विज्ञापन

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय के वरिष्ठ सहायक प्राध्यापक लालबहादुर ओझा ने सिनेमा और युवा वर्ग पर बात रखते हुए कहा कि सिनेमा के साथ संवाद अकेले का संवाद होता है। युवा मन जब फिल्में देखता है तो उसमें क्या तलाशता है यह महत्वपूर्ण पक्ष है। उन्होंने कहा कि फिल्म फेस्टिवल अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का उपयोग करने का मौका है। इस मौके पर डॉ ऋचा द्विवेदी ने भी संबोधित किया। टीवी कलाकार बृजेश मौर्य एवं मिस बुंदेलखंड सिमरन कौर की पाठशाला में सिनेमा में संघर्ष काल सहित अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों के अंतर्गत सामने आए सवालों के जवाब दिए। इससे पूर्व सोमवार की रात्रि में महाराष्ट्र के कवियों ने अपनी रचनाओं का वर्चुअल पाठ कर दर्शकों को आनंदित किया। कवि देवेंद्र चौधरी तिरोडा, वीना आडवाणी तन्वी, संजय जैन, सुनील दत्त मिश्रा आदि ने रचनापाठ किया। संचालन भास्कर सिंह माणिक ने संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed