{"_id":"5e1e0dc98ebc3e4af1644970","slug":"action-will-be-taken-if-parking-is-done-on-the-dhabas-on-the-highway-dm-gave-notice-instructions-orai-news-knp5384579150","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे स्थित ढाबों पर पार्किंग हुई तो होगी कार्रवाई, डीएम ने दिए नोटिस के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे स्थित ढाबों पर पार्किंग हुई तो होगी कार्रवाई, डीएम ने दिए नोटिस के निर्देश
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में बैठक लेते डीएम मन्नान अख्तर
- फोटो : ORAI
उरई। जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा के लिए संसदीय क्षेत्र समिति की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। डीएम ने पिछली बैठक के कार्यों का अवलोकन कर परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे जागरूकता कार्यक्रमों में लापरवाही न की जाए और ढाबों पर वाहनों की पार्किंग किए जाने पर नोटिस दी जाए।
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि जालौन-औरैया मार्ग पर स्थित बिजली के खंभों पर तीन फीट व एक फीट पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए जाए, जिससे दुर्घटनाओं को कम किया जा सके। इसके साथ ही गोविंदम तिराहे के पास रेडियम संकेतक (चिह्न) लगवाने के निर्देश दिए। जिसमें एनएचआई के प्रतिनिधि ने बताया कि जयपुर से रेडियम संकेतक बनकर आने में लगभग एक माह का समय लगेगा। एक माह के बाद सभी चिह्नित जगहों पर संकेतक लगा दिए जाएंगे। उन्होंने एनएचआई के अधिकारियों को निर्देश दिए कि हाईवे पर बने ढाबों में अवैध रूप से होने वाली पार्किंग पर नोटिस जारी किया जाए।
जिलाधिकारी ने मेडिकल कालेज के सामने थर्मों प्लास्टिक से चिह्न, जेब्रा क्रासिंग व कैटआई आदि का प्रयोग किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने शहर के मुख्य मार्ग पर पड़ने वाले सभी विद्यालयों नोटिस जारी करने के निर्देश दिए, जिसमें विद्यालयों से मांगा जाए कि उनके यहां कितने वाहन है और बच्चे किस वाहन से आते जाते है। इसके साथ विद्यालयों में आग बुझाने की स्थिति को भी परखे। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक डा. अवधेश सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक भगवत पटेल, क्षेत्राधिकारी संतोष सिंह, एआरटीओ सोमलता यादव, मनोज सिंह आदि उपस्थित रहे।