फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Action will be taken against the negligent worker

जालौन: गोशालाओं में लापरवाही करने वाले पर होगी कार्रवाई

Fri, 04 Dec 2020 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken against the negligent worker
प्रेस वार्ता करते हिन्दू जागरण मंच के प्रदेश संगठन मंत्री राजेश पांडेय - फोटो : ORAI
कालपी। गाय पूज्यनीय है, गायों की देखभाल में लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी। जल्द ही सीएम से मिलकर अफ सरों पर व उनके सरंक्षण दाताओं पर कार्रवाई कराई जाएगी।उक्त बात हिन्दू जागरण मंच के संगठन मंत्री राजेश पांडे ने नगर के एक गेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता में कही।
विज्ञापन

पिछले कई माह से हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता नगर पालिका प्रशासन पर आलमपुर गोशाला में अव्यवस्था का आरोप लगा रहे हैं। इसी के चलते शुक्रवार को हिन्दू जागरण मंच के प्रदेश संगठन मंत्री राजेश पांडे कालपी आए और उन्होंने हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं से गोशाला की व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की।
विज्ञापन

इसके बाद प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि धर्म प्रेमी लोग गायों की संरक्षण करते है। सरकार ने गोशालाओ एवं गो आश्रम स्थलों को स्थापित कराया है, लेकिन कालपी गोशाला में नगर पालिका प्रशासन के जिम्मेदार लोग अव्यवस्था फैलाए हुए हैं। विरोध करने पर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं पर गलत एफआईआर दर्ज कराने की साजिश रची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने नगर पालिका प्रशासन पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जल्द ही पूरे मामले से सीएम को अवगत कराकर जिम्मेदारों व उनके सरंक्षण दाताओं पर जांच कर प्रभावी कार्रवाई करवाई कराई जाएगी। इस दौरान हिन्दू जागरण मंच के नगर अध्यक्ष नीलाभ शुक्ला सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed