फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   ACMO got angry after seeing the torn logbook, reprimanded the medical superintendents

Jalaun News: फटी लॉगबुक देख बिफरे एसीएमओ, चिकित्सा अधीक्षकों को फटकारा

Sun, 26 Jan 2025 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sun, 26 Jan 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
ACMO got angry after seeing the torn logbook, reprimanded the medical superintendents
महिला मरीज से पूछताछ करते एसीएमओ डॉ. आनंद प्रकाश वर्मा।  - फोटो : संवाद
उरई/रामपुरा। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनंद प्रकाश वर्मा ने शनिवार को रामपुरा और माधौगढ़ सीएचसी का निरीक्षण किया। जब उन्होंने लॉगबुक मांगी तो वह फटी थी। यह देखकर उन्होंने चिकित्सा अधीक्षकों को फटकार कर दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरीजों को इलाज देने में कोताही न बरती जाए। शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

बता दें कि रामपुरा और माधौगढ़ सीएचसी की चिकित्सा सेवाएं बदहाल है। माधौगढ़ में एक चिकित्साधिकारी के नशे में अभद्रता करने का वीडियो वायरल हो चुका है। जबकि रामपुरा में अवैध वसूली और बाहर की दवाएं लिखने की शिकायतें आ रही थीं। विधायक मूलचंद्र निरंजन ने भी नाराजगी जताकर सुधार की हिदायत दी थी। शनिवार को एसीएमओ डॉ.आनंद प्रकाश वर्मा सुबह करीब 11 बजे रामपुरा सीएचसी पहुंचे। निरीक्षण के दौरान एक महिला भर्ती मिलीं, जो एनीमिया से पीड़ित थी।
विज्ञापन

उन्होंने महिला को बेहतर इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए। रामपुरा में नेत्र परीक्षण अधिकारी ने 18 मरीज देखे थे। बताया कि मोतियाबिंद से पीड़ित 11 मरीज जिला अस्पताल रेफर किए गए हैं। रामपुरा में दो प्रसव कराए गए थे। उन्होंने यहां बायोमेडिकल बेस्ट की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। इसके बाद सवा 12 बजे एसीएमओ माधौगढ़ सीएचसी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला चिकित्सक ने छह रोगी देखे थे। वह मरीजों के पर्चे पर दवा तो लिख रही थीं पर ओपीडी रजिस्टर में ब्योरा नहीं रख रही थी। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए इलाज का ब्योरा ओपीडी रजिस्टर में भी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने दांत के मरीजों से बातचीत की। यहां डेंटल केयर न होने का मामला सामने आया। उन्होंने समस्या के निदान का भरोसा दिया। यहां दो महिलाओं का प्रसव हुआ था। उन्हें बच्चे के जन्म प्रमाणपत्र दिए गए थे लेकिन उसकी रिसीविंग नहीं थी। इस पर नाराजगी जताई और कहा कि जन्म प्रमाणपत्र देने के साथ रिसीविंग भी रखे ताकि इस बात की पुष्टि रहे कि मरीज को जन्म प्रमाणपत्र दिया जा चुका है। उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर सुविधाएं दी जाएं। चिकित्सक और स्टाफ समय से अस्पताल में मौजूद रहे। किसी तरह की शिकायत मिलने पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।



बिजली न आने के कारण एक्सरे के लिए परेशान हुए मरीज
रामपुरा सीएचसी में सुबह बिजली न आने के कारण सुबह एक्सरे नहीं हो पाए। निरीक्षण को पहुंचे एसीएमओ के सामने भी मरीजों न एक्सरे न होने की समस्या बताई। इस पर उन्होंने चिकित्सा अधीक्षक को समस्या के निदान के निर्देश दिए। हालांकि 12 बजे के बाद बिजली आने पर एक्सरे हुए। उन्होंने वैक्सीन के कोल्ड स्टोर की व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed