फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   ACMO,covid 19,CMO,doctor,vaccinated

मिशन इंद्रधनुष की सफलता के लिए धर्मगुरुओं से मांगा सहयोग

Sun, 06 Mar 2022 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
ACMO,covid 19,CMO,doctor,vaccinated
उरई। सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान की शुरूआत सोमवार से जनपद के सभी नौ ब्लाकों में होगी। 14 मार्च तक चलने वाले इस अभियान में नियमित टीकाकरण से छूटे 2 वर्ष के बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को 11 जानलेवा बीमारियों से बचाव के लिये प्रतिरोधी टीके लगाए जाएंगे। इसको लेकर रविवार को सीएमओ कार्यालय में धर्मगुरुओं की स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक हुई।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा ने बताया कि अभियान के लाभार्थियों को चिह्नित कर लिया गया है। दो साल तक के बच्चों और गर्भवती महिलाओं को शत-प्रतिशत टीकाकरण कारया जाएगा। जिससे उन्हें टिटनिस, पोलियो, डिपथिरिया, गलाघोटू, काली खांसी, रोटा वायरस, निमोनिया, हेपेटाइटिस.बी, खसरा, रूबेला, टीबी से बचाव के टीके लगाये जाएंगे। एसीएमओ डॉ. संजीव प्रभाकर ने धर्मगुरुओं को नियमित टीकाकरण के महत्व के बारे में बताते हुए अपने अनुयाइयों से अपील करने का अनुरोध किया कि सभी लोग इस कार्यक्रम में सहयोग प्रदान करें। ताकि सभी धर्मों के बच्चों व गर्भवती महिलाओं को जानलेवा बीमारियों से बचाव के लिए शत प्रतिशत टीकाकरण करवाया जा सके। बैठक में मंशापूर्ण मंदिर के नरेश महराज, गुरुद्वारे के कुलदीप सिंह, शहर काजी शकील रहमानी, मौलाना शमशुल कमर, अलीम, मुईन अहमद, सलीम बख्श, पास्टर राधेश्याम पॉल, बलराम तिवारी, हाफिज सहादत हुसैन आदि मौजूद रहे। बैठक का संचालन एआरओ रूद्रप्रताप विश्वकर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed