फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Achievements tell circulating cleaning cycle

उपलब्धियां बताने को साइकिल से घूमे सपाई

Wed, 04 May 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Wed, 04 May 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
Achievements tell circulating cleaning cycle
साइकिल यात्रा को रवाना करतीं एमएलसी रमा निरंजन - फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी की ओर से जनजागरण संदेश यात्रा चौथे दिन भी जिले केे तीनों विधानसभा क्षेत्रों में घूमी। ब्लाकवार पार्टी के पदाधिकारियों व वरिष्ठ नेताओं ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। गांव, क्षेत्र में चौपाल लगाकर सरकार की उपलब्धियां और पार्टी की नीतियां बताईं गईं। शहर में साइकिल यात्रा को एमएलसी रमा निरंजन व प्रांतीय नेता, झांसी
विज्ञापन


जिले के प्रभारी प्रदीप दीक्षित ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साइकिल यात्रा स्टेशन रोड से लेकर शहीद भगत सिंह चौराहा, अंबेडकर चौराहा, बजरिया होते हुए माहिल तालाब और फिर वार्डों में घूमी। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र बजरिया ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि 102 व 108 एम्बुलेंस सेवा की सौगात सरकार ने दी है। इस मौके पर पूर्व
विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र मौखरी ने भी किसान दुर्घटना बीमा को पांच गुना करने की उपलब्धि बताई। इस मौके पर प्रांतीय नेता इंद्रजीत सिंह यादव, आरपी निरंजन, शाहिद अली, मइयादीन पांचाल, कमलेश बाबू, अलीम अंसारी, महेश द्विवेदी सर, पंकज दुबे भुआ आदि मौजूद रहे। कोंच संवाददाता के अनुसार सपा जिलाध्यक्ष चौधरी धीरेंद्र यादव ने बसोव गांव में
विज्ञापन
विज्ञापन


चौपाल लगाई और सरकार की योजनाओं को बताया। इसके बाद उन्होंने बसोव समेत आसपास के गांवों में साइकिल यात्रा निकाली। वहीं, दूसरी तरफ नगर अध्यक्ष गुफरान अहमद सिद्दीकी की अगुवाई में रेलवे क्रॉसिंग, सागर तालाब, जवाहरगर इलाकों में साइकिल यात्रा निकाली गई। सईद अहमद खन्ना, इस्लाम बाबा, यूनिस राईन, रेहान सिद्दीकी, अमरसिंह यादव,

रवि कुशवाहा, हरिश्चंद्र तिवारी, रहम इलाही कुरैशी, लालसिंह यादव, राममिलन कुशवाहा, निजातुल, देवेंद्र यादव, अनिल वर्मा आदि मौजूद रहे। नदीगांव में सपा प्रत्याशी लाखन सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में यात्रा निकाली गई। यहां पर अतर सिंह राठौर, कृष्णपाल सिंह, जगपाल यादव आदि मौजूद रहे।   जालौन संवाददाता के अनुसार सपा नेता मधु प्रकाश श्रीवास्तव

ने बड़ी माता मंदिर परिसर से हरी झंडी दिखाकर साइकिल यात्रा को रवाना किया। इस दौरान नगर के मुहल्ला रपटगंज, मुर्लीमनोहर, तोपखाना मोहल्ला में यात्रा निकली। सपा नगर अध्यक्ष इकबाल मंसूरी, विधायक प्रतिनिधि दीपू त्रिपाठी, अफरोज राईन, डॉ. पप्पू मंसूरी, हफीज मंसूरी, रामेंद्र त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। माधौगढ़ प्रतिनिधि केे अनुसार सपा


जिलाध्यक्ष धीरेंद्र यादव के नेतृत्व में साइकिल संदेश यात्रा इटौरा, जगम्मनपुर, मई आदि गांवों में घूमी। इस दौरान राघव गुर्जर, महेंद्र राठौर, अरविंद राठौर, तेजपाल, सुरेंद्र बाबू जी, वीरसिंह राठौर, कुलदीप यादव, सिद्धार्थ यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed