फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Accused of rape and POSCO Act in Jalaun, injured in temporary jail

जालौन में दुष्कर्म व पॉस्को एक्ट क आरोपी अस्थाई जेल में गिरकर घायल

Sun, 20 Sep 2020 11:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 11:13 PM IST
विज्ञापन
Accused of rape and POSCO Act in Jalaun, injured in temporary jail
जिला अस्पताल में भर्ती बंदी अक्षय - फोटो : ORAI
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उरई। दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के मामले में अस्थाई जेल में बंद आरोपी रविवार सुबह बाथरूम में फिसलने से गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही जेल प्रशासन ने आनन-फानन में जेल के अस्पताल में उसका प्राथमिक उपचार कराया। इसके बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल बंदी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
कालपी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरखेरा निवासी अक्षय पटेल को इसी माह 8 सितंबर को दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के मामले में अस्थाई जेल में बंद किया गया था। जहां रविवार सुबह बाथरूम में उसका पैर फिसल गया और उसके गले व चेहरे में चोट आ गई। अस्थाई जेल में बंदी के घायल होने से हड़कंप मच गया और जेल स्टाफ उसे जेल अस्पताल इलाज के लिए ले गया। पहले तो उसका वही इलाज हुआ जब उसकी हालत बिगड़ती गई तब जिला अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के बाद बंदी अक्षय की हालत ठीक बताई जा रही है । इस बारे में जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा ने बताया कि बाथरूम में फिसलने से बंदी घायल हुआ है जो अब ठीक है । उस वक्त ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

आग की चपेट में आकर वृद्धा की मौत
शहर के मोहल्ला कांशीराम की कालोनी की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। वृद्धा ने संदिग्ध हालात में घर के कमरे में अपनी साड़ियां इकट्ठी कर उनमें आग लगा ली। जिसकी चपेट में आकर महिला जल गई। कमरे के बाहर धुआं आता देख मोहल्ले के लोगों ने दरवाजा तोड़कर आग बुझाई और पुलिस व परिजनों की मदद से वृद्धा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोच रोड स्थित कांशीराम कालोनी निवासी प्रकाश रानी (75) पत्नी परशुराम ने रविवार की सुबह कमरे में रखी साड़ियों व कपड़ों को इकट्ठा कर आग लगा ली। जिससे महिला भी बुरी तरह से झुलस गई। परिजनों को जब जानकारी हुई तो परिजन प्रकाश रानी व कमरे की आग बुझाई और उसे लेकर जिला अस्पताल लाए जहां पर महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने वृद्धा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती छानबीन में मामला खुदकुशी का नजर आ रहा है और पुलिस ने अपनी जांच पड़ताल शुरू कर दी है । वृद्धा के घरवाले भी कुछ भी नहीं बता रहे हैं।
वाहन की टक्कर से किसान की मौत
खेत की रखवाली करने के लिए साइकिल से जा रहा था किसान
संवाद न्यूज एजेंसी
कुठौंद। खेत की रखवाली करने जा रहे किसान को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गया। जानकारी राहगीरों व परिजनों को हुई तो परिजन उसे आनन-फानन लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां पर वृद्ध इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वृद्ध की मौत से घर में मातम छा गया।

कस्बा कुठौंद निवासी किसान रामनाथ पाल (64) फसल की रखवाली के लिए साइकिल से खेत जा रहा था। वह कस्बे के बाहर नहर कोठी के पास से गुजर रहा था तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिसमें वृद्ध किसान खून में लथपथ हो गया और जमीन पर गिर पड़ा। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से भाग निकला। उधर से गुजरे लोगों ने खून से लथपथ वृद्ध को देख उसके परिजनों को खबर दी। मौके पर पहुंचे परिजन उसे जिला अस्पताल ले आए। जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दे दी है। इसपर थानाध्यक्ष अरुण ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और वृद्ध को टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed