फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Accused of physical exploitation after marrying in temple

Jalaun News: मंदिर में शादी कर शारीरिक शोषण का लगाया आरोप

Wed, 17 Sep 2025 01:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Accused of physical exploitation after marrying in temple
कालपी। हमीरपुर जिले की युवती ने कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक पर शादी कर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि युवक ने उसका मोबाइल तोड़ दिया और भाग गया है। पुलिस ने नोएडा में रिपोर्ट दर्ज करवाने की बात कही है।
विज्ञापन

हमीरपुर जिला के एक गांव निवासी युवती ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र दिया। बताया कि वह काम करने नोएडा गई थी। उसकी मुलाकात कालपी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से हुई थी। आरोप है कि युवक ने उसे प्रेम जाल में फंसाकर शादी करने का झांसा दिया। कुछ दिन बाद मंदिर में ले जाकर शादी कर ली। इसके बाद वह उसके साथ रहने लगा और शारीरिक संबंध बनाए। कुछ माह पहले उसने उसका फोन तोड दिया और चुपचाप उसे छोड़कर भाग गया। जब उसने बात की तो वह शादी की बात से मुकर गया है। कोतवाली प्रभारी परमहंस तिवारी का कहना है कि नोएडा की घटना है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed