{"_id":"69ebc3283e2fa9e1c30609d8","slug":"accused-of-parading-women-naked-controversy-erupted-over-taking-away-a-girl-orai-news-c-224-1-ori1005-143413-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने का आरोप, लड़की को ले जाने पर भड़का विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने का आरोप, लड़की को ले जाने पर भड़का विवाद
विज्ञापन
कोंच (उरई)। कस्बे के एक मोहल्ले में युवती को ले जाने के विवाद में जमकर हंगामा हो गया। आक्रोशित परिजनों ने पड़ोसी युवक के घर पर धावा बोलते हुए उसके परिजनों की पिटाई कर दी। इस दौरान महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने का भी आरोप लगाया गया है। मामले में दोनों पक्षों से चार लोगों को हिरासत में लिया गया है।
बताया गया कि मोहल्ले का एक युवक पड़ोस की युवती को बहला-फुसलाकर गुरुवार रात ले गया। युवती की शादी 28 अप्रैल को तय थी। घटना की जानकारी मिलते ही युवती के परिजन आक्रोशित हो उठे और शुक्रवार सुबह युवक के घर पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि युवती के परिजनों ने युवक के घर में घुसकर वहां मौजूद लोगों के साथ मारपीट की। दो महिलाओं को घर से खींचकर बाहर ले आए। आरोप है कि इन लोगों महिलाओं को निर्वस्त्र कर मोहल्ले में घुमाया और बाद में अपने घर में बंद कर दिया, जहां उनके साथ मारपीट की गई। महिलाएं रहम की गुहार लगाती रहीं, लेकिन किसी ने उनकी नहीं सुनी।
घटना की सूचना मिलते ही यूपी 112 पीआरवी और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान पुलिस और युवती के परिजनों के बीच नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद महिलाओं को मुक्त कराया और दोनों पक्षों के चार लोगों को हिरासत में ले लिया। दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
क्षेत्राधिकारी परमेश्वर प्रसाद ने बताया कि प्रथम दृष्टया महिलाओं को निर्वस्त्र करने की पुष्टि नहीं हुई है। युवती को शादी से पहले ले जाने की घटना से आक्रोशित परिजनों ने युवक के घरवालों के साथ मारपीट की और उन्हें घर में बैठा दिया था। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। यदि जांच में निर्वस्त्र करने की पुष्टि होती है तो आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी।