फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Accused of beating a student in a coaching centre, FIR lodged against four people including the director.

Jalaun News: कोचिंग में छात्र को पीटने का आरोप, संचालक समेत चार पर प्राथमिकी

Thu, 12 Mar 2026 01:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Accused of beating a student in a coaching centre, FIR lodged against four people including the director.
उरई। शहर के एक कोचिंग सेंटर में कक्षा नौ के छात्र की पिटाई और प्रताड़ना का मामला सामने आया है। छात्र की मां की शिकायत पर पुलिस ने कोचिंग संचालक समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


उरई कोतवाली क्षेत्र के रामेश्वर नगर निवासी प्रियंका ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका 15 वर्षीय पुत्र शौर्य सिंह शहर के इंटेलिजेंट भारत कोचिंग सेंटर में कक्षा नौ का छात्र है। आरोप है कि 10 मार्च को कोचिंग सेंटर के शिक्षक दिलीप, वैभव, रियाज खान और राघव श्रीवास्तव ने उसे शाम करीब साढ़े तीन बजे से पांच बजकर 20 मिनट तक कोचिंग में रोककर पीटा गया। आरोप है कि पहले छात्र को बाथरूम में ले जाकर कपड़े उतरवाए गए और पीटा गया। इसके बाद उसे ऑफिस में बंद कर रस्सी से बांधकर भी पीटा गया। इससे उसे चोटें आईं और वह मानसिक रूप से भी आहत हो गया।
विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि एक दिन पहले कोचिंग के व्हाट्सएप ग्रुप में किसी अन्य छात्र द्वारा शिक्षकों के खिलाफ आपत्तिजनक संदेश भेजे गए थे। शिक्षकों ने बिना पुष्टि किए शौर्य सिंह पर ही शक जताया और अभिभावकों को सूचना दिए बिना उसे पीटा। बाद में परिजनों को फोन कर बुलाया गया और घटना की सही जानकारी नहीं दी गई। मामले की जानकारी मिलने पर परिजनों ने जिलाधिकारी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed