फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Accused convicted of raping a teenager, sent to jail

Jalaun News: किशोरी से दुष्कर्म में आरोपी दोषी करार, भेजा गया जेल

Thu, 16 Oct 2025 01:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Accused convicted of raping a teenager, sent to jail
उरई। कदौरा थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि 18 दिसंबर 2022 की रात्रि को उसकी 15 वर्षीय पुत्री घर से लापता हो गई थी। उसने खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चला। उसने बताया कि उसकी पुत्री को कानपुर देहात के मूसानगर थाना क्षेत्र के खेड़े निवासी आकाश उर्फ बुद्धि उसे ले गया था। पुलिस ने नाबालिग का अपहरण सहित अन्य धारा में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

पुलिस ने थाना क्षेत्र से कानपुर देहात निवासी आकाश उर्फ बुद्धि को पकड़कर उसके पास से किशोरी को खोज लिया। पुलिस ने किशोरी के कलम बंद बयान न्यायालय में कराए थे। उसने आरोपी द्वारा उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया था। उसके खिलाफ दुष्कर्म की धारा बढ़ोतरी कर न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर दिया था।
विज्ञापन

कोर्ट में चले ट्रायल के दौरान वादी सहित अन्य गवाहों के बयान दर्ज हुए थे। मंगलवार को मामले की सुनवाई पूरी हुई। इसमें दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं की बहस गवाहों के बयान और सबूतों आधार पर विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट मोहम्मद कमर ने आकाश उर्फ बुद्धि को दोषी पाते करार दिया। आकाश को जेल भेज दिया गया है। कोर्ट गुरुवार को सजा सुनाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed