फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Accusation of rape of a young woman; victim's mother appeals to the SP for justice.

Jalaun News: युवती से दुष्कर्म का आरोप, पीड़िता की मां ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

Wed, 24 Jun 2026 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Accusation of rape of a young woman; victim's mother appeals to the SP for justice.
उरई। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर गांव के ही एक युवक पर उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई किए जाने तथा पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराने की मांग की है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक को दिए गए शिकायती पत्र में महिला ने बताया कि उसकी बड़ी पुत्री को 21 अप्रैल 2026 को गांव का एक युवक बहला-फुसलाकर साथ ले गया था। बाद में 27 अप्रैल को कोतवाली पुलिस ने युवती को खोजकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया था। आरोप है कि इसके बाद से आरोपी लगातार परिवार को धमकियां दे रहा था और उनकी पुत्रियों की शादी न होने देने की बात कहता था।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि युवक अक्सर शराब के नशे में उनके घर पहुंचकर अभद्र व्यवहार करता था। इसकी शिकायत कई बार उसके परिजनों से की गई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। पीड़िता की मां ने आरोपी को आपराधिक प्रवृत्ति का बताते हुए उस पर राजनीतिक संरक्षण मिलने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायती पत्र के अनुसार 15 जून की शाम करीब 7:45 बजे महिला और उसका पति डेयरी पर दूध देने गए हुए थे। इसी दौरान युवक घर में घुस आया और छोटी पुत्री को कमरे के अंदर खींच ले गया। आरोप है कि उसने युवती का मुंह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।


महिला का कहना है कि जब वह और उसका पति घर लौटे तो शोर सुनकर मौके पर पहुंचे। शोर-शराबा होने पर आसपास के ग्रामीण भी एकत्र हो गए। आरोप है कि आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गया। पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed