फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   ABVP activists create ruckus, lock college gate

एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा, कालेज गेट पर ताला डाला

Thu, 01 Oct 2020 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
ABVP activists create ruckus, lock college gate
उरई। सीटों में कटौती और फीस बढ़ोतरी से खफा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने डीवी कालेज में गुरुवार को हंगामा किया। कालेज के गेट पर ताला डाल दिया। सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया। यह यहां नारेबाजी करने लगे। सूचना पर मौके पर पहुंचे कोतवाल ने प्राचार्य डॉ. तारेश भाटिया को मौके पर बुलाया। प्राचार्य ने आश्वासन दिया कि वह इस मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन से बात कर जल्द समस्या का समाधान कराएंगे।
विज्ञापन

बीएससी (बायलॉजी) की सीटों में कटौती और फीस बढ़ाए जाने से आक्रोशित एबीवीपी के जिला संयोजक निर्मल तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डीवी कालेज में हंगामा कर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि विश्वविद्यालय प्रशासन हर साल सीटों में कटौती कर देता है। इसका खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ता है। कोरोना संक्रमण काल में फीस में बढ़ोतरी कर दी गई है। इससे विद्यार्थी परेशान हैं। इस बाबत तीन दिन पहले कालेज प्रशासन को नोटिस दिया गया था। इसमें समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई थी। तीन दिन तक कार्रवाई न होने पर गुरुवार को छात्र सड़क पर उतर आए। कार्यकर्ताआें के ताला डालने से कालेज स्टाफ और छात्र-छात्राएं अंदर बंद हो गए। कालेज के बाहर अजनारी रोड पर जाम लगाकर नारेबाजी करने लगे। इस पर कोतवाल जेपी पाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने छात्रों को समझाया। इसके बाद प्राचार्य को मौके पर बुलवा लिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि विश्वविद्यालय प्रशासन को छात्रों की परेशानी से अवगत कराकर समस्या का समाधान कराएंगे। इस दौरान चित्रांशु सिंह, अभय दुबे, सत्यम, सुमित सेंगर, हर्ष कौशिक, वैभव गौर, दीपराज द्विवेदी, अमन आदि छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed