{"_id":"684b284041fbc872a5044569","slug":"abhishek-will-reveal-the-secret-mother-said-he-was-harassing-the-daughter-orai-news-c-224-1-ori1001-130493-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: अभिषेक उगलेगा राज, मां बोली बेटी को कर रहा था परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: अभिषेक उगलेगा राज, मां बोली बेटी को कर रहा था परेशान
विज्ञापन
उरई। उत्तराखंड में झील के किनारे मिले महिला के शव के बाद से ही प्रेमी अभिषेक फरार है। मृतका की मां का कहना है कि अभिषेक कई महीनों से बेटी को परेशान कर रहा था। आरोपी उसका अपहरण कर ले गया और उसकी हत्या कर दी। पुलिस का कहना है कि आरोपी के पकड़े जाने के बाद वह सारे राज खोलेगा। वहीं महिला के पति की तहरीर पर अभिषेक पर रिपोर्ट दर्ज हुई है।
डकोर निवासी ऋषि तिवारी ने बताया कि पत्नी पुष्पा देवी (25) उसके साथ 27 मई को बाइक से मायके जालौन नगर में गईं थीं। पत्नी ने उससे कहा कि वह घर के बाहर छोड़ दे, क्योंकि वह चप्पल पहने है। इस पर वह ससुराल नहीं गया और मोहल्ले में ही पत्नी को छोड़कर अपने घर आ गया। बताया कि रात को जब उसने पत्नी का फोन लगाया तो नंबर बंद था। इस पर वह 28 फरवरी को फिर से जालौन पहुंच गया और अपने ससुर से पत्नी के बारे में जानकारी ली, तो बताया कि वह रात से ही लापता है। काफी खोजबीन के बाद जब उसका पता नहीं चला तो पति ने उसकी गुमशुदगी थाने में दर्ज कराई थी। सोमवार को उसका शव उत्तराखंड के नैनीताल जिले के थाना हल्दवानी के पास स्थित झील के किनारे मिला था।
पुलिस छानबीन में पता चला है कि महिला प्रेमी अभिषेक के साथ गई थी। मृतका की मां निर्मला देवी ने बताया कि बेटी के ससुराल के पास ही अभिषेक का घर था। अभिषेक दिल्ली में रहता था और कभी कभार ही घर आता था। इस पर उसने किसी दिन बेटी के वीडियो बना लिए और उसे ब्लैकमेल करने लगा। 27 मई को भी उसने बेटी को इस तरीके से ब्लैकमेल किया कि वह मायके आ गई। बताया कि आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था। उसकी बेटी ने परेशान करने की बात भी उससे बताई थी। शाम को आरोपी उसका अपहरण कर ले गया और उसकी हत्या कर दी। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। देर शाम कोतवाली में ऋषि ने अभिषेक के खिलाफ पत्नी की हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जालाैन कोतवाल अजीत सिंह का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपी को भी पकड़ लिया था।
विज्ञापन
को