{"_id":"641b528aed2f252df70bf3f7","slug":"abetment-to-suicide-charge-orai-news-c-12-1-138333-2023-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप
Thu, 23 Mar 2023 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Thu, 23 Mar 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
जालौन। कोतवाली क्षेत्र के धंतौली गांव निवासी बलवान सिंह ने शनिवार की रात गांव के बाहर सैयद बाबा की मजार के कमरे में रस्सी का फंदा बनाकर जान दे दी थी।
बुधवार को कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए मृतक के पिता मंगल सिंह ने बताया कि बलवान की पत्नी आरती देवी उनके बेटे को अक्सर परेशान करती रहती थी।
पिछले दो वर्षों से वह बेटे के साथ भी नहीं रहती थी। बीती 18 मार्च को पुत्र वधू आरती व उसके भाई दीपक निवासीगण बुद्धपुरा लहार, मध्य प्रदेश के साथ ही उनके साथी विकास श्रीवास्तव ने उनके पुत्र के साथ गाली, गलौज की और उसे धमकाया था।
इससे क्षुब्ध होकर उसने जान दे दी है। कोतवाल कुलदीप तिवारी ने बताया कि पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।