फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   aag lagi,solar plant,orai,solar

डकोर में करोड़ों के सोलर प्लांट में लगी आग

Thu, 14 Apr 2022 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
aag lagi,solar plant,orai,solar
डकोर में बने सूर्या प्लांट में आग लगने से जली प्लेटें। - फोटो : ORAI
मुहम्मदाबाद (जालौन)। कस्बा डकोर के जंगल में लगी आग गुरुवार की दोपहर में सोलर प्लांट तक पहुंच गई। इससे आग ने विकराल रूप ले लिया। सूचना पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियों ने ग्रामीणों की मदद से करीब तीन घंटे बाद आग पर काबू पाया। आग से कितना नुकसान हुआ है, इसकी अधिकारी जांच करने में लगे थे। पैनल के कर्मचारियों का कहना है टेस्टिंग के बाद ही कितना नुकसान हुआ है। सही जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन

बता दें कि वर्ष 2018 में कस्बा डकोर स्थित जंगल क्षेत्र में 42 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से सोलर प्लांट लगवाया गया था। इससे जालौन जिले समेत झांसी के भी कई हिस्से में बिजली सप्लाई होती थी। गुरुवार की दोपहर जंगल में लगी आग प्लांट के पैनलों तक पहुंच गई। स्थानीय लोगों और पैनल पर तैनात कर्मचारियों में लपटें देख हड़कंप मच गया। सूचना पर पैनल लगाने वाली कंपनी के कर्मचारी और दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। जानकारी के अनुसार आईसीआर पैनल संख्या 5, 6 व 7 बुरी तरह जल गई।
विज्ञापन

सोलर प्लांट के साइड इंचार्ज धनंजय का कहना है सोलर प्लांट 200 एकड़ में लगा है। इस प्लांट से 50 मेगावाट बिजली का उत्पादन होता है। जिससे जालौन जिले के भदरेखी और एट के अलावा झांसी जिले के पारीक्षा आपूर्ति दी जाती है। साइड इंचार्ज कहना है कि सोलर प्लांट में टेस्टिंग के बाद नुकसान का आंकलन सामने आएगा।

आग बुझाने पहुंची दमकल गाड़ी।

आग बुझाने पहुंची दमकल गाड़ी।- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed