फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   aaeepeeel satta khila rahe paanch log giraphtaar

आईपीएल सट्टा खिला रहे पांच लोग गिरफ्तार

Tue, 20 Oct 2020 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
aaeepeeel satta khila rahe paanch log giraphtaar
पुलिस लाइन सभागार में खुलासा करते एएसपी। - फोटो : ORAI
उरई(जालौन)। आईपीएल सट्टा खिलाने वाले पांच शातिर आरोपियों को कोतवाली पुलिस, एसओजी व सर्विलांस टीम ने पकड़ लिया। पुलिस को इनके पास से नगदी, मोबाइल फोन, सट्टा पर्ची की कॉपी, सेटअप बाक्स आदि बरामद हुए। एएसपी अवधेश कुमार ने पुलिस लाइन सभागार में मामले का खुलासा किया।
विज्ञापन

एसपी डॉ.यशवीर सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत एसओजी, सर्विलांस व पुलिस टीम ने आईपीएल क्रिकेट मैच में सट्टा खिलाने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में खुलासा करते हुए एएसपी अवधेश सिंह ने बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामनगर में रविवार रात छापा मारकर किरन कुमार उर्फ कृष्ण कुमार राजपूत पुत्र लक्ष्मीप्रसाद निवासी कुसमिलिया थाना डकोर, महेंद्र प्रताप सिंह उर्फ सीपू पुत्र रामप्रसाद सिंह निवासी मोहल्ला रामनगर उरई, चंद्र प्रताप सिंह उर्फ छोटू पुत्र स्वर्गीय मानसिंह निवासी कुसमिलिया थाना डकोर, संदीप सिंह उर्फ गोलू पुत्र इंद्रपाल सिंह निवासी रामनगर उरई, करन सिंह चौहान पुत्र किशोर सिंह चौहान निवासी मोहल्ला तुलसीनगर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम को इनसे1 लाख 30 हजार रुपये, सात मोबाइल फोन, सट्टा पर्ची की कॉपी, 80 सेंटीमीटर एलईडी टीवी, सेटअप बॉक्स व रिमोट बरामद हुआ। पकड़े गए लोगों ने बताया कि वह आईपीएल क्रिकेट मैच का सट्टा ऑनलाइन डिब्बे के माध्यम से आने वाले भाव के हिसाब से खिलाते हैं। हारजीत का हिसाब क्रिकेट मैच समाप्त होने परकर लेते हैं। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों पर कार्रवाई कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

वहीं एएसपी का कहना है कि पकड़े गए लोगों का अन्य जनपदों व राज्यों से आपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है। इस दौरान पुलिस टीम में कोतवाल सुधाकर मिश्रा, उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार, उपनिरीक्षक अजय कुमार सिंह, चंदन पांडेय, रामवीर सिंह, महिला सिपाही अर्चना, कर्मवीर, गौरव वाजपेई, आशुतोष, मुकेश पुरोहित, पुनीत कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed