फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A youngster has been arrested with a stolen bike

Jalaun News: चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार

Thu, 04 Jun 2026 12:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
A youngster has been arrested with a stolen bike
पहाड़गांव। थाना कैलिया पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष अवनीश कुमार पटेल पुलिस बल के साथ बुधवार को क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान समथर बॉर्डर स्थित नहर पुलिया के पास एक युवक बिना नंबर की बाइक पर आता दिखाई दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह बाइक लेकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम झांसी जिले के समथर थाना क्षेत्र के साकिन निवासी साहिल बताया। पुलिस द्वारा बाइक के कागजात मांगे जाने पर वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में साहिल ने बताया कि उसने उक्त बाइक वर्ष 2025 में दिनारा जिला शिवपुरी, मध्य प्रदेश से चोरी की थी। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया, यहां से उसे जेल भेज दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed