{"_id":"690e4167d6011ffd9c0fe39c","slug":"a-young-man-working-at-the-ghat-was-abducted-and-assaulted-at-a-guesthouse-orai-news-c-224-1-ori1005-136652-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: घाट पर काम करने वाले युवक को उठाकर ले गए, गेस्ट हाउस में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: घाट पर काम करने वाले युवक को उठाकर ले गए, गेस्ट हाउस में मारपीट
विज्ञापन
उरई। डकोर क्षेत्र के घुरौली चंदरसी मौरंग घाट पर काम करने वाले युवक को दबंगों ने जबरन उठाकर गेस्ट हाउस ले जाकर बेरहमी से पीटा। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मध्य प्रदेश के भिंड निवासी अंकित दुबे ने बताया कि वह घुरौली चंदरसी मौरंग घाट पर कार्य करता है। बृहस्पतिवार शाम को आरोपी कुलदीप तिवारी वहां कार लेकर पहुंचा और उसके साथ मारपीट करते हुए जबरन कार में बैठा लिया। इसके बाद उसे शहर के एक गेस्ट हाउस में ले जाकर योगेश सिंह और आकाश सिंह के साथ मिलकर पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने किसी तरह बचकर पुलिस को सूचना दी। सीओ अर्चना सिंह का कहना है कि रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी गई है। (संवाद)
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल
आटा। कस्बा निवासी बलराम पांचाल (30) बृहस्पतिवार की रात करीब दस बजे उरई से बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक हाईवे स्थित चमारी के पास पहुंची, तभी पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने कट मार दिया। टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई और बलराम सड़क पर गिर पड़े। राहगीरों ने पुलिस को सूचना देकर घायल को उरई मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। (संवाद)
विज्ञापन
-- -