फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A young man was caught for giving the location of overloaded vehicles

Jalaun News: ओवरलोड वाहनों को लोकेशन देने पर युवक को दबोचा गया

Sat, 01 Feb 2025 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sat, 01 Feb 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
A young man was caught for giving the location of overloaded vehicles
कालपी। डीएम के निर्देश पर पुलिस व प्रशासन की टीम ने देर रात मौरंग गिट्टी के ट्रकों की लोकेशन देने वाले गैंग के एक सदस्य को पकड़ लिया। खनिज निरीक्षक की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर की गई है।
विज्ञापन

जिले में काफी समय से अधिकारियों की लोकेशन देने के लिए मौरंग माफिया के गुर्गे सक्रिय थे। जिसकी जानकारी डीएम राजेश कुमार पांडेय को हुई तो उन्होंने संबंधित अधिकारियों को लोकेशन देने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

शुक्रवार रात एसडीएम सुशील कुमार सिंह, सीओ अवधेश कुमार सिंह, खनिज निरीक्षक दीपक कुमार क्षेत्र में ओवरलोड ट्रकों की चेकिंग के लिए निकले थे।
जब टीम कालपी कोतवाली क्षेत्र के काशीरामपुर तिराहा के पास पहुंची तो कई चार पहिया वाहन उनकी लोकेशन देने में लग गए थे।
इस पर अधिकारियों ने एक कार को रोक लिया। जिसमें बैठा युवक मोबाइल फोन के जरिए अधिकारियों की लोकेशन बता रहा था। पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की तो युवक ने बताया कि वह कालपी कोतवाली क्षेत्र के आलमपुर निवासी गौतम सिंह यादव है। मूल रूप से वह कदौरा थाना के मबई अहीर गांव का निवासी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने अपने नेटवर्क से जुड़े आधा दर्जन लोगों के नाम भी बताए हैं। उसके पास से पुलिस को कई मोबाइल बरामद हुए हैं।
खनिज निरीक्षक कुलदीप कुमार की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है।
पकड़े गए युवक ने पुलिस को बताया कि उसके साथ के सभी लोग जोल्हूपुर स्थित एक मार्केट से अड्डा संचालित करते हैं। वहीं से अधिकारियों की लोकेशन देकर मौरंग गिट्टी के ओवरलोड ट्रकों को सुरक्षित पहुंचाने का कार्य किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed