फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A young man was beaten up in a dispute over parking a vehicle outside a shop

Jalaun News: दुकान के बाहर वाहन खड़ा करने के विवाद में युवक को पीटा

Sun, 10 Aug 2025 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
A young man was beaten up in a dispute over parking a vehicle outside a shop
जालौन। देवनगर चौराहे पर शुक्रवार रात दुकान के बाहर वाहन खड़ा करने के विवाद में युवक को पीट दिया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम सूरजपुरा निवासी संजीव कुमार ने पुलिस को बताया कि वह चार पहिया वाहन से रिश्तेदारी में गया था। शुक्रवार की रात करीब 11 बजे वह रिश्तेदारी से लौटा और देवनगर चौराहे पर गाड़ी खड़ी कर दी। उसी समय वहां राखी की दुकान लगाए युवक ने उसे गालियां देकर गाड़ी हटाने के लिए कहा।

गालियां देने का विरोध करने पर युवक ने उससे मारपीट कर दी। गाड़ी में रखे दो मोबाइल नाली में फेंक दिए। जब उसने पुलिस से शिकायत करने की बात कही तो वह जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed