फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A young man was attacked with sticks and injured due to a feud.

Jalaun News: रंजिश में युवक पर लाठी-डंडों से हमला, घायल

Sat, 30 May 2026 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
A young man was attacked with sticks and injured due to a feud.
कोंच। कैलिया थाना क्षेत्र के सामी गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर उसे घायल कर दिया। पीड़ित ने थाना पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


ग्राम सामी निवासी आशीष कुमार द्विवेदी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे वह अपने घर के दरवाजे पर मौजूद था। इसी दौरान गांव का एक व्यक्ति अपने साथी के साथ वहां पहुंच गया और उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर दोनों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। पीड़ित के अनुसार शोर सुनकर घर में मौजूद उसका रिश्तेदार उरई निवासी अभिषेक तिवारी उसे बचाने पहुंचा तो इन लोगों ने उसे भी पीटा। हमले में आशीष के हाथ में गंभीर चोट आई और वह लहूलुहान हो गया। आशीष ने आरोप लगाया कि आरोपी झगडा़लू प्रवृत्ति के हैं और आए दिन गांव में विवाद करते रहते हैं। पीड़ित ने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष अवनीश कुमार पटेल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed