{"_id":"67ec36c10b8fd12fcc0dec27","slug":"a-young-man-tried-to-rape-his-mother-report-said-orai-news-c-224-1-ori1005-127586-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: मां के साथ युवक ने किया दुष्कर्म का प्रयास, रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: मां के साथ युवक ने किया दुष्कर्म का प्रयास, रिपोर्ट
Wed, 02 Apr 2025 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Wed, 02 Apr 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
कालपी (जालौन)। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में मानवता को शर्मसार कर देने का मामला सामने आया है। शराब के नशे में युवक ने अपनी मां के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। महिला किसी तरह बचकर कोतवाली पहुंची और तहरीर दी। जांच के नाम पर दो दिन बाद महिला की रिपोर्ट दर्ज की गई।
एक मोहल्ला निवासी महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। बताया कि रविवार को वह घर में थी, तभी उसका पुत्र शराब के नशे में आकर छेड़खानी करने लगा। विरोध किया तो दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। किसी तरह बचकर कोतवाली पहुंची और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस को विश्वास नहीं हुआ और उसे जांच करने की बात कहकर टरका दिया। जब पुलिस ने जांच की तो मामला सही निकली। इस पर पुलिस ने मंगलवार को आरोपी पुत्र के खिलाफ छेड़खानी सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली।
कोतवाली प्रभारी परमहंस तिवारी का कहना है कि पहले घटना पर विश्वास नहीं हो रहा था। जांच में पता लगा कि युवक शराब का लती है और कुछ भी कर सकता है। महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।