फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A young man talking on his mobile phone got hit by a train and died

Jalaun News: ट्रेन की चपेट में आया मोबाइल पर बात कर रहा युवक, मौत

Wed, 02 Oct 2024 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Wed, 02 Oct 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
A young man talking on his mobile phone got hit by a train and died
उरई। मोबाइल पर बात करते-करते युवक ट्रैक पर पहुंच गया। इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। युवक पत्नी को ससुराल से लेकर लौटा था। लोगों ने ट्रैक पर शव पड़ा देख इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

जालौन कोतवाली क्षेत्र के गायर गांव निवासी सचिन उर्फ गोलू (22) रविवार को चुर्खी थाना क्षेत्र के खांखरी गांव स्थित ससुराल गया था। सोमवार को वह पत्नी काजल को लेकर घर आ रहा था। उरई आने के बाद उसने पत्नी को ई-रिक्शा बुक कर उसके ननिहाल शहर कोतवाली क्षेत्र के गढ़र गांव भेज दिया और खुद काम निपटाकर शाम तक आने की बात कही। शाम को वह अजनारी रोड स्थित रेलवे फाटक के पास किसी का इंतजार कर रहा था।
विज्ञापन


इसी दौरान वह मोबाइल पर बात करते-करते रेलवे लाइन किनारे चला गया। फोन पर बात करते समय अचानक वह ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। लोगों ने रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी। बताया कि युवक मजदूरी करता था। उसके तीन बच्चे हैं। युवक की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed