फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A young man committed suicide due to mental stress

Jalaun News: मानसिक तनाव में युवक ने दी जान

Sat, 07 Sep 2024 02:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
A young man committed suicide due to mental stress
उरई। युवक ने खेत पर लगे महुआ के पेड़ से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। वह एक दिन पहले घर से निकल गया था। खेतों पर गए लोगों ने जब युवक का शव फंदे पर लटका देखा तो परिजनों व पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के धमनी बुजुर्ग गांव निवासी संजू पाल (21) बुधवार को बिना कुछ बताए घर से निकल गए। शाम को घर न आने पर परिजनों ने खोजबीन की पर कहीं पता नहीं चला। रात में किसी समय गांव के बाहर खेत पर लगे महुआ के पेड़ से रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार को जब लोग वहां पहुंचे तो शव फंदे पर लटका देख इसकी जानकारी पुलिस व परिजनों को दी।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर परिजनों से पूछताछ की तो बताया कि युवक मानसिक रूप से कई दिनों से परेशान चल रहा था। पूछने पर भी कुछ नहीं बता रहा था। बुधवार शाम अचानक घर से निकल गया और उसने आत्महत्या कर ली। बताया कि वह दो भाइयों में छोटा था। उसके पिता का पहले ही देहांत हो चुका है। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed