{"_id":"68cda0b2c02d4d9b88023eda","slug":"a-young-man-committed-suicide-by-lying-in-front-of-the-rajrani-express-orai-news-c-213-1-hra1006-137635-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: राजरानी एक्सप्रेस के सामने लेटकर युवक ने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: राजरानी एक्सप्रेस के सामने लेटकर युवक ने की खुदकुशी
विज्ञापन
- फरीदाबाद से दोस्त के साथ घर के लिए निकला था
- युवक के परिजनों ने घटना पर जताया संदेह
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। लखनऊ-दिल्ली रेलमार्ग पर करना रेलवे स्टेशन के पास राजरानी एक्सप्रेस के सामने बृहस्पतिवार की दोपहर एक युवक लेट गया। इस दौरान ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। पास मिले आधार कार्ड से परिजनों को सूचना दी गई। मृतक देहात कोतवाली क्षेत्र के महुईपुरी गांव का रहने वाला था। घटना की वजह परिजन नहीं बता पा रहे हैं।
मुहुईपुरी गांव निवासी बाबू (28) हरियाणा के फरीदाबाद में एक फैक्टरी में काम करता था। बाबू के पिता सूरजभान ने बताया कि बाबू के साथ बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के अमखेरवा निवासी रवि भी काम करता था। बुधवार को बाबू और रवि ट्रेन से हरदोई आ रहे थे। इस दौरान जब बाबू के मोबाइल पर फोन लगाया तो रवि ने उठाया। उसने कहा ट्रेन में हैं। रात तक गांव पहुंच जाएंगे। इसके बाद नंबर ऑफ हो गया।
बृहस्पतिवार को राजरानी एक्सप्रेस के लोको पायलट विजय पाल ने स्टेशन मास्टर करना को बताया कि दोपहर 1:47 बजे किलोमीटर संख्या 1165/28 और 1165/30 के बीच एक युवक अचानक ट्रेन के सामने आकर लेट गया। इसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्टेशन मास्टर ने देहात कोतवाली पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस को शव के पास से आधार मिला। इससे परिजनों को सूचना दी गई। मृतक के दोस्त का कोई पता न होने का दावा सूरजभान ने किया है। घटना पर संदेह भी जताया है।
इनसेट
मौके से शराब की बोतल और शर्ट मिली
जिस स्थान पर बाबू का शव मिला है, वहां से कुछ दूरी पर कुछ सामान भी मिला है। शराब की एक बोतल, लाल शर्ट और चप्पलें मिली हैं। मृतक के बड़े भाई सतीश ने शर्ट बाबू की है। देहात कोतवाल विनोद कुमार यादव ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला खुदकुशी का लग रहा है। शव का पंचनामा भरा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।