{"_id":"6a401cc66d9db082c40cf5fe","slug":"a-womans-chain-was-stolen-50-steps-away-from-the-police-station-orai-news-c-224-1-ori1005-146025-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: चौकी से 50 कदम दूर महिला की चेन लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: चौकी से 50 कदम दूर महिला की चेन लूटी
विज्ञापन
कालपी। कोतवाली क्षेत्र के टरननगंज बाजार में शुक्रवार शाम एक महिला के गले से सोने की चेन झपट ली गई। यह घटना पुलिस चौकी से महज 50 कदम की दूरी पर हुई, जिससे पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। बाइक सवार दो बदमाश वारदात को अंजाम देकर आसानी से भाग गए, जिससे लोगों में दहशत फैल गई है।
सदर बाजार निवासी लिपिक अर्जुन प्रसाद की पत्नी सावित्री देवी बाजार से खरीदारी कर घर लौट रही थीं। टरननगंज बाजार के पास पीछे से आए दो युवकों ने उनके गले पर झपट्टा मारा। उन्होंने सावित्री देवी की सोने की चेन छीन ली और तेज रफ्तार से भाग निकले। वारदात इतनी तेजी से हुई कि महिला संभल भी नहीं सकीं। बदमाश उनकी आँखों से ओझल हो गए। महिला के शोर मचाने पर आसपास के दुकानदार और राहगीर दौड़े। तब तक बदमाश मौके से भाग चुके थे। भीड़भाड़ वाले बाजार में हुई इस वारदात से पुलिस व्यवस्था को लेकर नाराजगी है। लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब चौकी के नजदीक ही महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं तो अन्य इलाकों की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।
सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि बाइक पर दो युवक सवार थे। उन्होंने पूरी योजना के साथ वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। सीओ राजेश कमल ने कहा कि जल्द ही बदमाशों को पकड़कर खुलासा किया जाएगा।