फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A woman who had come for a hearing slit her wrist with a blade in the court premises.

Jalaun News: तारीख पर आई महिला ने कोर्ट परिसर में ब्लेड से काटी हाथ की नस

Sat, 15 Nov 2025 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
A woman who had come for a hearing slit her wrist with a blade in the court premises.
उरई। पति से विवाद के चलते कोर्ट में भरण पोषण के मुकदमे की तारीख पर आई महिला ने शुक्रवार को अधिवक्ता पर सही पैरवी न करने का आरोप लगाते हुए गुस्से में ब्लेड से हाथ की नस काट ली। इससे वह कोर्ट परिसर में लहूलुहान होकर गिर पड़ी। इससे वहां अफरातफरी का माहौल हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन



जालौन कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दबगरान निवासी रूकसाना की शादी 29 मई 2024 को हमीरपुर जिले के सरीला थाना क्षेत्र के हटवारा निवासी शहीद राईन के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति शहीद, ससुर रमजानी, सास कुरेशा, देवर शहजाद दहेज में कार की किस्त चुकाने के लिए हर महीने 20 हजार रुपये की मांग करने लगे। जब उसने अपनी मां व भाइयों से समस्या बताई तो उन्होंने रुपये देने में असमर्थता जताई। उस पर ससुरालीजनों ने उसको बिना खाना दिए कमरे में बंद कर दिया और उसकी मारपीट की।
विज्ञापन


बीमार हो जाने पर ससुरालियों ने इलाज भी नहीं कराया। पांच जुलाई 2024 को ससुरालीजन उसे जालौन छोड़ गए थे। परेशान होकर महिला ने फैमिली कोर्ट में भरण पोषण का मुकदमा दायर किया था। शुक्रवार को रूकसाना मुकदमे की तारीख पर जिला जजी पहुंची थी। उसने मुकदमे की पैरवी के लिए अपने अधिवक्ता से बात की तो अधिवक्ता से उसकी कहासुनी हो गई। इससे नाराज होकर वह कोर्ट में पहुंच गई जहां उसने बैग में रखा ब्लेड निकाला और हाथ की नस काट ली। शोर शराबा सुनकर आसपास मौके पर मौजूद अधिवक्ता और वादकारी पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर सीओ अर्चना सिंह मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। महिला का कहना है कि वह ससुराल में रहना चाहती है लेकिन ससुरालीजन उसे रख नहीं रहे हैं। वह बीमार भी रहती जिससे चलते मानसिक तनाव में है। लोगों का कहना है कि महिला माचिस की डिब्बी में ब्लेड डालकर अंदर पहुंच गई और उसकी तलाशी तक नहीं ली गई। सीओ अर्चना सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed