{"_id":"69e28c1dd6397e3aeb013283","slug":"a-woman-died-after-falling-from-the-roof-into-the-courtyard-orai-news-c-224-1-ori1005-143075-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: छत से आंगन में गिरी महिला ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: छत से आंगन में गिरी महिला ने दम तोड़ा
विज्ञापन
जालौन। छत से आंगन में गिरी महिला की एक माह चले इलाज के बाद बृहस्पतिवार को मौत हो गई। छत पर बाउंड्रीवॉल न होने की वजह से वह गिर गई थी। परिजन उनका ग्वालियर में इलाज करा रहे थे। महिला का इलाज कराते-कराते पति का घर भी बिक गया है।
कोतवाली क्षेत्र के अमखेड़ा गांव निवासी गौतम धानुक की पत्नी कृष्णा देवी (25) 14 मार्च की रात छत पर सो रही थी। रात 2 बजे के लगभग वह पानी पीने के लिए उठी तो छत में बाउंड्रीवाल न होने के कारण आंगन में गिर गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें सीएचसी ले गए, यहां गंभीर हालत होने पर उन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया गया। ग्वालियर में चले एक माह इलाज के दौरान बृहस्पतिवार की रात को उनकी मौत हो गई।
पति ने बताया कि पत्नी का इलाज कराते-कराते उनका मकान बिक गया है। इसके बाद भी वह पत्नी को नहीं बचा सके। पत्नी की मौत भी हो गई और वह आर्थिक संकट से भी जूझ रहे हैं। महिला की मौत से पति का रो रोकर बुरा हाल है। कोतवाल हरिशंकर चंद्र का कहना है कि महिला की इलाज के दौरान मौत हुई है।