{"_id":"68dc302b421f07c7f605549c","slug":"a-water-supply-network-will-be-laid-in-konch-at-a-cost-of-rs-35-crore-orai-news-c-224-1-ori1005-135303-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: कोंच में 35 करोड़ की लागत से बिछेगा वाटर सप्लाई का नेटवर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: कोंच में 35 करोड़ की लागत से बिछेगा वाटर सप्लाई का नेटवर्क
विज्ञापन
फोटो-30-भूमिपूजन करते विधायक मूलचंद निरजंन व पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता। संवाद
कोंच। नगर पालिका क्षेत्र में 35 करोड़ की लागत से पेयजल योजना बिछाई जा रही है। इसका मंगलवार को विधायक मूलचंद निरंजन व पालिकाध्यक्ष ने भूमिपूजन कर शुभारंभ किया। विधायक ने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र की हर गली को योजना से आच्छादित किया जाएगा।
अमृत 2.0 कार्यक्रम के तहत कोंच नगर पालिका पेयजल योजना का भूमिपूजन मंगलवार को हाटा स्थित शंकर जी मंदिर पर विधायक मूलचंद निरंजन व पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने किया। सहायक अभियंता नीरज करपात्री ने बताया कि 3498.71 लाख की लागत वाली इस परियोजना से नगर के सभी 25 वार्डों को लाभ मिलेगा। योजना में दो जलाशय, दो सीडब्ल्यूआर, 12 ट्यूबवेल, 12 पंप हाउस, 132.98 किलोमीटर वितरण प्रणाली व 10,374 गृह संयोजन शामिल हैं।
कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) उरई है। उन्होंने कहा कि सरकार हर जगह विकास हो जिसके लिए हर क्षेत्र में काम करने में लगी हुई है। विधायक ने सभासदों से कहा कि कोंच नगर पालिका की कोई भी गली और कोई भी घर इस योजना से वंचित नहीं रहेगी। संचालन मयंक मोहन गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
इस दौरान जूनियर इंजीनियर आशीष रावत, प्रोजेक्ट मैनेजर रिक्की सिंह, ईओ मोनिका उमराव, सभासद विक्रम सिंह तोमर, अनिल वर्मा, बादाम सिंह कुशवाहा, महेंद्र कुशवाहा, रवि कांत कुशवाहा, विनोद सोनी, नरेश कुशवाहा, ओपी कुशवाहा, नरेंद्र विश्वकर्मा आदि रहे।