फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A video of a shopkeeper being assaulted has gone viral on social media.

Jalaun News: दुकानदार के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Thu, 05 Feb 2026 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
A video of a shopkeeper being assaulted has gone viral on social media.
कोंच। कस्बे में बिरयानी बेचने वाले दुकानदार के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें मारपीट करने वाले एसडीएम के अर्दली व होमगार्ड बताए जा रहे हैं। पीड़ित दुकानदार ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

घटना बुधवार सुबह की बताई जा रही है। बिरयानी दुकान के सामने सड़क किनारे खड़ी बाइक को लेकर एसडीएम के अर्दली बताए जा रहे कुलदीप और उसके साथ मौजूद दो होमगार्ड दुकानदार से उलझ गए। आरोप है कि अर्दली ने बीच सड़क पर खड़े होकर दुकानदार से अभद्र भाषा में बात की और उसे बाहर आने की धमकी दी। जैसे ही दुकानदार बाहर आया, होमगार्डों ने उसकी कॉलर पकड़ ली और उसकी पिटाई शुरू कर दी। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि वर्दीधारी होमगार्ड दुकानदार को धक्का दे रहे हैं, कॉलर पकड़ते हैं और हाथ उठाते हैं, जबकि अर्दली बताया जा रहा युवक उन्हें उकसाता नजर आ रहा है।
विज्ञापन


पीड़ित दुकानदार पटेल नगर निवासी रवि कुशवाहा ने इस संबंध में कोतवाली कोंच में तहरीर दी है। दुकानदार का कहना है कि वह रोज की तरह अपनी दुकान पर काम कर रहा था, तभी खुद को एसडीएम का अर्दली बताने वाला युवक और दो होमगार्ड पहुंचे और बाइक हटाने को लेकर विवाद करने लगे। विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि उक्त कुलदीप तहसील में अपनी बीमार मां (चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी) के स्थान पर काम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन






दुकानदार की तहरीर प्राप्त हुई है। सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। जांच के उपरांत दोषियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।



ब्रजेश बहादुर सिंह, कोतवाल कोंच




व्यापारियों में रोष, कार्रवाई की मांग



घटना के बाद रेलवे क्रासिंग क्षेत्र के व्यापारियों में भारी आक्रोश है। व्यापारियों का कहना है कि यदि प्रशासनिक अधिकारियों के कर्मचारी ही इस तरह खुलेआम दबंगई करेंगे तो आम व्यापारी खुद को कैसे सुरक्षित महसूस करेगा। व्यापारियों ने दोषी अर्दली व होमगार्डों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed