फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A two-member central team inspected the health services of sub-centres

Jalaun News: दो सदस्यीय केंद्रीय टीम ने परखी सब सेंटरों की स्वास्थ्य सेवाएं

Thu, 17 Jul 2025 01:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
A two-member central team inspected the health services of sub-centres
रामपुरा। केंद्र से गठित टीम के मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर चेन्नई के सीनियर रीजनल डायरेक्टर डॉ. निर्मल जॉ व असिस्टेंट कंसल्टेंट डॉ. राधा ने बुधवार को रामपुरा अस्पताल के अंतर्गत आने वाले सब सेंटरों का निरीक्षण किया। तीन दिवसीय दौरे के आखिरी दिन टीम ने जगम्मनपुर अस्पताल के प्रसव कक्ष, दवा भंडारण व ओपीडी रजिस्टर देखा। इसके बाद निनावली जागीर पहुंचकर सीएचओ सेंटर पर दवाओं के बारे जानकारी ली तथा मरीजों के इलाज का तरीका जाना।
विज्ञापन

सीएचओ सेंटर मिर्जापुरा जागीर में अभिलेखों को देखकर वहां पर आने वाले मरीजों की संख्या के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान सेंटरों पर मरीजों से इलाज के बारे में जाना और अधीनस्थों को दिशा निर्देश भी दिए। निरीक्षण टीम ने निर्देश दिया कि अस्पताल की दवाओं का वितरण सही तरीके से किया जाए। समय-समय पर दवाओं की एक्सपायरी जांची जाए। टीम के साथ जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. देवेंद्र कुमार भिटौरिया, एसीएमओ डॉ. एपी वर्मा, जिला परामर्शदाता क्वालिटी एश्योरेंस डॉ. अरुण कुमार राजपूत, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रदीप राजपूत, जगम्मनपुर में डॉ. नीलम, सचिन आर्या, लाला जयकुमार फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स लक्ष्मी, सीएचसी रामविलास सीएचओ, एएनएम नीतू बघेल, सीएचओ जगतपाल, संगीता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed