फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A truck loaded with cement got stuck due to the collapse of the soil of the temporary bridge, traffic affected

Jalaun News: अस्थायी पुल की मिट्टी धंसने से सीमेंट से भरा ट्रक फंसा, आवागमन प्रभावित

Mon, 31 Mar 2025 01:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
A truck loaded with cement got stuck due to the collapse of the soil of the temporary bridge, traffic affected
उरई। सुरक्षा मानकों को ताक पर रखकर सुहाग महल पुल का निर्माण किया जा रहा है। दोपहिया वाहन सवारों के लिए अस्थायी मिट्टी का कच्चा रास्ता बनाया गया है, लेकिन जिसमें कोई सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध नहीं किए गए। रात में भारी वाहन भी निकल रहे थे। शनिवार रात सीमेंट से भरा एक ट्रक इस अस्थायी पुल में फंस गया, जिससे आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन

शनिवार को ट्रक के फंसने से दो घंटे पहले एक ई-रिक्शा भी इसी पुल पर पलट गया था, इसमें तीन लोग घायल हो गए। अमर उजाला ने 29 मार्च के अंक में ‘अस्थायी पुल पहले ही दिन हो गया कमजोर’ शीर्षक से खबर छापी थी। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों ने अभी तक इसकी सुध नहीं ली है।
विज्ञापन

शहर के सुहाग महल के पास अंग्रेजों के जमाने का पुल बना हुआ था। नए पुल के निर्माण कार्य के चलते पुराने को ढहा दिया गया है। सुहाग महल का पुल शहर के मुख्य बाजार को जोड़ता है। रोजाना यहां से करीब एक लाख लोग और चार से पांच हजार वाहन गुजरते हैं। जिसको हटाकर 1.88 करोड़ रुपये की लागत से नया पुल बनाया जा रहा है। आवागमन प्रभावित न हो इसके लिए अस्थायी मिट्टी का पुल बनाया गया है, लेकिन इसकी गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अस्थायी पुल का निर्माण पानी के ऊपर मिट्टी डालकर किया गया है, जिससे मिट्टी गीली होकर धंसने लगी है। जिससे बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। शनिवार रात करीब नौ बजे एक सीमेंट से लदा ट्रक जब इस अस्थायी पुल से गुजर रहा था। तभी मिट्टी धंस गई और ट्रक फंस गया। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। हालांकि, ट्रक फंसने के कारण सुबह तक आवागमन बाधित रहा। स्थानीय लोग जान जोखिम में डालकर बाइक से किसी तरह पुल पार कर रहे हैं।



शनिवार रात करीब सात बजे एक ई-रिक्शा भी अस्थायी पुल से गुजरते समय पलट गया, जिससे उसमें सवार लोग नाले में गिर गए। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पानी में कूदकर उनकी जान बचाई। रिक्शे में एक महिला और बच्चा भी सवार थे। इस हादसे के बावजूद, प्रशासन इस गंभीर समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा है।




अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी अमित सक्सेना ने कहा कि दोपहिया वाहनों के लिए अस्थायी पुल बनाया गया है। यहां से भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध है। इसके बाद भी रात के समय ट्रक घुस गया था। इससे पुल क्षतिग्रस्त हो गया है, जिसे सही किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed