फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A tree cut down on the road took the life of a young man, he was married on June 23

Jalaun News: सड़क पर कटे पड़े पेड़ ने ली युवक की जान, 23 जून को हुई थी शादी

Mon, 03 Jul 2023 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 03 Jul 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
A tree cut down on the road took the life of a young man, he was married on June 23
कोंच। सड़क पर पड़े कटे पेड़ ने एक परिवार में खुशी के माहौल को मातम में बदल दिया। एक बाइक सवार युवक की पेड़ से टकराने से मौत हो गई। युवक की दस दिन पहले ही शादी हुई थी। सोमवार शाम को ही वह अपनी पत्नी को ससुराल से घर लेकर आया था।
विज्ञापन

नगर में कैलिया बाईपास मार्ग पर स्थित डॉ वीरेंद्र स्वरूप जूनियर हाई स्कूल के निकट मुख्य मार्ग पर पड़ा एक बड़ा पेड़ बाइक सवार युवक के लिए काल बन गया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चमड़ा ठाकुरपुर निवासी 22 वर्षीय युवक विशाल पुत्र दरबानी परिहार सोमवार की रात करीब नौ बजे बाइक से उरई में रहने वाले मामा के घर से लौटकर उक्त मार्ग से होकर घर आ रहा था। अंधेरे में सड़क पर पड़ा पेड़ उसे नजर नहीं आया और उसकी बाइक उस पेड़ से जा टकराई। पेड़ से टकराकर बाइक कुछ दूर जाकर खंदक में जा गिरी। इसके चलते विशाल गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाल नागेंद्र कुमार त्रिपाठी व खेड़ा चौकी प्रभारी बलराम शर्मा मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस से उसे सीएचसी लेकर गए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि उसकी शादी 23 जून को हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed