फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A teenager who went for routine work was raped

Jalaun News: नित्यक्रिया के लिए गई किशोरी से दुष्कर्म

Fri, 09 May 2025 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Fri, 09 May 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
A teenager who went for routine work was raped
कालपी। नित्यक्रिया के लिए गई किशोरी को पकड़कर युवक ने दुष्कर्म किया। किशोरी ने घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी तो उन्होंने युवक को पकड़ लिया गया। जानकारी पर पूरी रात समझौते के लिए पंचायत चलती रही। लेकिन बात नहीं बनी। किशोरी की मां की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री नित्य क्रिया के लिए बुधवार रात गांव के बाहर नाले पर गई थी। तभी सधारा गांव निवासी रंजीत वहां आ गया और उसने बेटी के साथ दुष्कर्म किया। जब वह घर आई तो उसने जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने आरोपी को पकड़ लिया और जमकर पीटा। इसके बाद रात भर समझौते के लिए पंचायत चलती रही। किशोरी की मां ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। कोतवाली प्रभारी परमहंस तिवारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर उसे हिरासत में ले लिया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed