फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A teenager died after falling into a check dam while washing his feet

Jalaun News: पैर धोते समय चेकडैम में गिरे किशोर की मौत

Thu, 21 Aug 2025 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
A teenager died after falling into a check dam while washing his feet
सिरसाकलार। चैकडैम में खड़े होकर पैर धुल रहा किशोर फिसलकर गिर गया। इससे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को निकलवाया। वह जानवरों को चराने खेतों की ओर गया था। पैर में लगी मिट्टी धो रहा था, तभी यह हादसा हुआ।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के जगतपुरा अहीर गांव निवासी शैलेश का पुत्र अनुराग कुमार (15) की बुधवार की सुबह चैकडैम में भरे पानी से डूबने से मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि वह जानवरों को चराने खेतों की ओर गया था। तभी रास्ते में हुए कीचड़ से उसके पैर सन गए। इससे वह उन्हें पास ही स्थित चैकडैम के पानी से धोने लगा। तभी उसका पैर फिसल गया और वह सिर के बल पानी में गिर गया। अधिक पानी होने की वजह से वह नहीं निकल सका। इससे उसकी मौत हो गई। बताया कि वह अपने माता पिता की इकलौती संतान था। उसकी मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी पीके सिंह का कहना है कि किशोर की चैकडैम में गिरने से मौत हुई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed