फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A teenager and a youth drowned while bathing in a pond, one died

Jalaun News: तालाब में नहाते समय किशोर व युवक डूबे, एक की मौत

Wed, 28 May 2025 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Wed, 28 May 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
A teenager and a youth drowned while bathing in a pond, one died
गोहन। तालाब में नहाते समय दो लोग डूब गए। साथ में गए युवक ने दोनों को डूबते देखा तो वह भागकर घर पहुंचे और परिजनों को जानकारी दी। जब तक परिजन पहुंचे तो दोनों गहरे पानी में समा चुके थे। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से किशोर को तालाब से निकालकर सीएचसी पहुंचाया। जहां एक मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे का अभी पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

गोहन थाना क्षेत्र के ग्राम जमरेही सानी निवासी मंजेश कुशवाहा का भांजा रामपुरा थाना क्षेत्र के रूदावली गांव निवासी अंकित कुशवाहा (14) ननिहाल आया था। सोमवार को मंजेश का मूक बधिर साला छौना निवासी राहुल कुशवाहा भी आ गया। परिजनों ने बताया कि गर्मी अधिक होने से वह गांव के ही मयंक के साथ तालाब में नहाने चले गए। यहां नहाते समय अंकित व राहुल गहराई में जाने से डूबने लगे। उनके चिल्लाने पर मयंक भागकर गांव पहुंचा और लोगों को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन

सूचना के बाद ग्रामीण तुरंत तालाब किनारे पहुंचे और ग्रामीणों ने दोनों की तलाश प्रारंभ की।लेकिन उनका कहीं कोई पता नहीं चला। पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश कराई। इस पर किशोर को पानी से निकाल लिया गया। परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। सीओ राम सिंह ने बताया कि किशोर की पानी में डूबने से मौत हो गई है। जबकि दूसरे की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed