Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A student who failed in IIT committed suicide by hanging himself

Jalaun News: आईआईटी में सफल नहीं हुआ छात्र तो फंदा लगाकर दी जान

Sun, 25 May 2025 01:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sun, 25 May 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
A student who failed in IIT committed suicide by hanging himself
जालौन। छात्र ने कमरे में लगे हुक से फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने बताया कि वह दिल्ली में रहकर आईआईटी की तैयारी कर रहा था। कुछ दिन पहले जेईई मेन पेपर-2 के घोषित रिजल्ट में सफल न होने पर परेशान था। इसी के तनाव के चलते उसने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

जालौन कोतवाली क्षेत्र के उरगांव निवासी रोजगार सेवक प्रकाश कुशवाहा के पुत्र मोहित कुशवाहा (18) ने शुक्रवार रात कमरे में लगे हुक से रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब परिजन उसके कमरे में पहुंचे तो फंदे पर शव लटका देख उसके होश उड़ गए। पिता प्रकाश ने बताया कि मोहित उनका इकलौता बेटा था। इंटर की परीक्षा पास करने के बाद वह दिल्ली में आईआईटी की तैयारी करने के लिए चला गया था।
विज्ञापन

लेकिन कुछ दिन पहले घोषित हुए रिजल्ट में वह सफल नहीं हुआ। इस पर वह छह दिन पहले गांव आया और तभी से गुमसुम रहता था। शुक्रवार को उसने सबके साथ खाना खाया और अपने कमरे में जाकर आत्महत्या कर ली। बताया कि चयन न होने पर उसे समझाया था, लेकिन वह किसी से ज्यादा बात नहीं कर रहा था। उसके एक बहन भी है। उसकी मौत से मां प्रतिमा सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। कोतवाली प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि परीक्षा में पास न होने पर परिजनों द्वारा आत्महत्या किए जाने की बात कही जा रही है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




मां आईआईटी में चयन के बाद ही घर लौटूंगा
जालौन। कोतवाली क्षेत्र के उरगांव निवासी मोहित कुशवाहा पढ़ने में होशियार था। इस पर पिता से उसने आईआईटी की तैयारी करने की बात कही। इस पर पिता ने उसे दिल्ली भेज दिया। मां प्रतिमा ने रोते रोते बताया कि वह दिल्ली से अक्सर बात करता था, जब वह उससे घर आने की बात कहती थी तो वह एक ही बात कहता था कि मां आईआईटी में चयन होने के बाद ही वह अब घर आएगा। लेकिन जब उसका रिजल्ट निकला तो वह परेशान हो गया। क्योंकि उसका नाम ही नहीं था। मायूस होकर वह छह दिन पहले घर आ गया। बताया कि उसे खूब समझाया, लेकिन वह तभी से तनाव में था। ज्यादा किसी से बात भी नहीं कर रहा था। उसकी मौत से मां बेसुध हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed