फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A short circuit caused a fire in the roof, burning household goods.

Jalaun News: शॉर्ट सर्किट से छप्पर में लगी आग, गृहस्थी का सामान जला

Wed, 29 Oct 2025 02:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
A short circuit caused a fire in the roof, burning household goods.
जालौन। गायर गांव में मंगलवार सुबह शार्ट सर्किट से एक घर के छप्पर में आग लग गई। संकरा रास्ता होने के कारण दमकल न पहुंचने के कारण ग्रामीणों की मदद से आग को बुझाया गया। आग लगने से घर में रखा भूसा व लगभग दो लाख रुपये का गृहस्थी का सामान जल कर राख हो गया। आग बुझाने में गृहस्वामी के हाथ भी झुलस गए हैं। सूचना पर राजस्व विभाग की टीम ने नुकसान का जायजा लिया।
विज्ञापन




कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गायर निवासी देशराज ने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब सात बजे बिजली के शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी से घर के छप्पर में आग लग गई। घर में आग लगी तो परिवार के लोग पीछे के हिस्से में थे। लपटें उठने लगी तो आग लगने की जानकारी हुई। देखते ही देखते ने आग ने भूसाघर को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों भी मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। आग लगने के दौरान सामान को निकालने के चक्कर में उसके हाथ झुलस गए। ग्रामीणों ने आग लगने की जानकारी दमकल को भी दी लेकिन मकान तक रास्ता न होने के कारण वह नहीं पहुंच सकी। ग्रामीणों ने जब तक आग पर काबू पाया, तब तक घर में रखा गेहूं, भूसा, मोबाइल पंखा समेत लगभग दो लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित ने आग लगने की जानकारी एसडीएम को भी दी। एसडीएम विनय कुमार मौर्य ने लेखपाल को मौके पर भेजकर आग से हुई क्षति की रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed