{"_id":"6702f72361a62e4fb601f054","slug":"a-short-circuit-caused-a-fire-in-the-house-household-goods-reduced-to-ashes-orai-news-c-224-1-ori1005-120680-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, गृहस्थी राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, गृहस्थी राख
Mon, 07 Oct 2024 02:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Mon, 07 Oct 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। डकोर थाना क्षेत्र के मोहाना गांव में ग्रामीण के घर में रविवार दोपहर आग लग गई। इससे घर में रखी गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। आग की लपटों को देख दौड़े लोगों ने सबमर्सिबल से दो घंटे में आग पर काबू पा पाया।
डकोर थाना क्षेत्र के मोहाना गांव निवासी मुलू पाल के घर में आग लग गई। इससे घर में रखा गृहस्थी का सामान व अनाज, भूसा आदि जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। लोगों ने सबमर्सिबल पंप के सहारे पानी डालकर करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक घर में रखा सारा सामान जल चुका था। आग में पीड़ित गृहस्वामी द्वारा मजदूरी कर बचाई गई पांच हजार की नकदी भी जल गई। पीड़ित ने बताया कि आग से उसका करीब डेढ़ लाख का नुकसान हुआ है।