फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A scuffle broke out between youths outside the court gate, creating chaos.

Jalaun News: न्यायालय गेट के बाहर युवकों में मारपीट, मची अफरा-तफरी

Sat, 21 Feb 2026 01:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
A scuffle broke out between youths outside the court gate, creating chaos.
उरई। शहर स्थित जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर के गेट नंबर-3 के बाहर शुक्रवार को दो गुटों के युवकों के बीच जमकर मारपीट हो गई। बीच सड़क पर हुई हाथापाई से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों पक्षों के युवक एक-दूसरे के बाल पकड़कर लात-घूंसे चलाते रहे। घटना न्यायालय जैसे संवेदनशील स्थान के बाहर होने से मौके पर मौजूद लोग सहम गए। बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत एक युवती पर टिप्पणी को लेकर हुई। इसके बाद कहासुनी बढ़ते-बढ़ते मारपीट में बदल गई। देखते ही देखते दोनों गुट आमने-सामने आ गए और सड़क पर ही हाथापाई शुरू हो गई। घटना के दौरान आसपास पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। हालांकि कुछ लोगों का आरोप है कि तत्काल हस्तक्षेप न होने से स्थिति कुछ देर तक बेकाबू रही। क्षेत्राधिकारी राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है। दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed