फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A road will be built from Kalpi-Madaripur road to Urkara.

Jalaun News: कालपी-मदारीपुर मार्ग से उरकरा तक बनेगी सड़क

Sun, 11 Jan 2026 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
A road will be built from Kalpi-Madaripur road to Urkara.
फोटो - 07 उरकरा मार्ग की खस्ताहाल सड़क। संवाद - फोटो : टूंडला स्टेशन पर अपनी ट्रेन के इंतजार में खडे़ रेलयात्री संवाद
उरई। कालपी-मदारीपुर मार्ग से उरकरा तक जर्जर सड़क के नव निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। शासन ने इस सड़क के निर्माण के लिए 39.51 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत कर दी है। सड़क का निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया जाएगा। बजट स्वीकृत होने के बाद विभागीय अधिकारियों ने शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू कराने की तैयारी शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही निर्माण पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के अनुसार लगभग 2.8 किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण गुणवत्तापूर्ण मानकों के अनुसार किया जाएगा। सड़क के बन जाने से उरकरा सहित आसपास के तीन गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा होगी और क्षेत्र की कनेक्टिविटी बेहतर होगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की हालत लंबे समय से खराब थी। गड्ढों और टूटी सतह के कारण आए दिन वाहन खराब होते थे और बरसात के दिनों में हालात बेहद खराब हो जाते थे। सड़क निर्माण की मांग को लेकर कई बार शिकायतें भी की गई थीं। सड़क के बन जाने से तीन गांवों के लोगों को फायदा होगा।
विज्ञापन

सड़क निर्माण को लेकर बजट स्वीकृत होने की खबर से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। लोगों को उम्मीद है कि जल्द काम शुरू होने से उन्हें वर्षों पुरानी समस्या से निजात मिलेगी। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता महेंद्र सिंह का कहना है कि बजट को मंजूरी मिल गई है। जल्द ही सड़क का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed