फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A person who does evil can never be successful: Vipin Mani

बुराई करने वाला मनुष्य कभी सफल नहीं हो सकता : विपिन मणि

Tue, 14 Mar 2023 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Tue, 14 Mar 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
A person who does evil can never be successful: Vipin Mani
कुठौंद। ब्लाक के चौथ में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन कथा वाचन ने भक्तों को कथा का रसपान कराते हुए कहा कि बुराई करने वाला मनुष्य कभी सफल नहीं हो पाता है। इसके बाद उन्होंने भगवान की माखन लीला व गोवर्धन पूजा की कथा सुनाई।
विज्ञापन

चौथ में चल रही कथा में दूसरे दिन कथा वाचक आचार्य विपिन मणि ब्रह्मचारी ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने पृथ्वी पर धर्म और सत्य की पुन: स्थापना के लिए द्वापर युग में अवतार लिया। उन्होंने बाल्य अवस्था में ही कालिया नाग का मर्दन करके यमुना जी को पवित्र किया, पूतना और बकासुर आदि मायावी शक्तियों का अंत किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एक बार इंद्र को अपनी ताकत पर घमंड हो गया था तो उन्होंने ब्रज में भारी वर्षा कर दी थी। इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी उंगली पर गोवर्धन पर्वत को उठा लिया था। इस दौरान परीक्षित पृथ्वीराज सिंह राजावत व राजकुमारी के साथ ग्रामीण जयचंद सिंह, मनोज सिंह, अश्वनी सिंह ,पुष्पेंद्र सिंह, नरेंद्र प्रताप सिंह, वीरेंद्र प्रताप, विक्रम प्रताप, रविंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed