फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A paved road from Mihona to Salempur Kalpi will be built with a budget of Rs. 1.75 crore

Jalaun News: पौने दो करोड़ से बनेगी मिहौना से सलेमपुर कालपी की पक्की सड़क

Wed, 06 Aug 2025 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
A paved road from Mihona to Salempur Kalpi will be built with a budget of Rs. 1.75 crore
उरई/कुठौंद। मिहौना को सलेमपुर कालपी से जोड़ने वाले कच्चे मार्ग को अब पक्का बनाया जाएगा। ग्रामीण इस मार्ग की कई वर्षों से मांग करते आ रहे हैं। शासन ने बजट को मंजूरी दी है। जल्द ही विभाग काम शुरू कराएगा। इस मार्ग के निर्माण से करीब चार हजार की आबादी को लाभ होगा।
विज्ञापन

कुठौंद ब्लाॅक के मिहौना से सलेमपुर कालपी मार्ग को जोड़ने वाले दो किलोमीटर कच्चे मार्ग से लोग वर्षों से परेशान हैं। कच्चे मार्ग के चलते बरसात में वाहन तो दूर इस सड़क पर पैदल निकला भी दूभर हो जाता है। पीडब्ल्यूडी ने इस सड़क की कार्ययोजना बनाकर शासन को भेजी थी। अब मंजूरी मिलने पर बजट जारी कर दिया गया है। दो किलोमीटर की यह सड़क एक करोड़ 44 लाख से पक्की बनाई जाएगी। ग्रामीण रिंकू यादव, छइया पाल, महेंद्र निषाद आदि का कहना है कि विकल्प न होने से सबसे ज्यादा समस्या उन्हें बरसात के मौसम में होती थी। अब सड़क बनने से आवागमन सुगम हो जाएगा।
विज्ञापन







वर्जन

शासन ने सड़क निर्माण को मंजूरी दे दी है। बजट भ्ज्ञी आ गया है, जल्द ही काम शुरू कर दिया जाएगा।



अनिल कुमार, जेई पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed