फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A passenger who climbed on the roof of Gorakhpur Express collided with OHE

Jalaun News: गोरखपुर एक्सप्रेस की छत पर चढ़ा यात्री ओएचई से टकराया

Thu, 05 Jun 2025 12:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
A passenger who climbed on the roof of Gorakhpur Express collided with OHE
उरई (जालौन)। उरई स्टेशन के पास बुधवार को यशवंतपुर से गोरखपुर जाने वाली गोरखपुर एक्सप्रेस (12592) के जनरल कोच की छत पर एक यात्री चढ़ गया। वह ओएचई से टकराने से झुलस गया। आरपीएफ ने उसे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। इसके चलते ट्रेन 30 मिनट अतिरिक्त खड़ी रही।
विज्ञापन


यशवंतपुर से गोरखपुर जाने वाली गोरखपुर एक्सप्रेस बुधवार की सुबह 5:20 बजे झांसी-कानपुर रेलवे ट्रैक के अजनारी रोड रेलवे क्रासिंग नंबर के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान वहां तैनात गेटमैन दीपक कुमार ने देखा कि कोच के ऊपर बैठा व्यक्ति ओएचई से टकरा गया है। इसके साथ ही ओएचई तेज आवाज के साथ ट्रिप हो गई।
विज्ञापन

गेटमैन ने इसकी सूचना उरई रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात डिप्टी एसएस पीके निरंजन को दी। इसके बाद ओएचई को बंद कराई गई। आरपीएफ ने झुलसे व्यक्ति को नीचे उतारा। बिहार के चंपारण खजुरिया निवासी यात्री लीलाधर ने बताया कि वह चाचा नंदकिशोर महतो (52) के साथ यशवंतपुर से गोरखपुर के लिए जनरल कोच में यात्रा कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोच में भीड़ अधिक थी, वह नहीं समझ पा रहा है कि चाचा कैसे और कब कोच की छत पर चढ़ गए। आरपीएफ दरोगा देशराज सिंह झुलसे यात्री को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया। इस हादसे के चलते ट्रेन सुबह 5:27 बजे से 6:05 बजे तक खड़ी रही।

स्टेशन अधीक्षक एसके खरे ने बताया कि एंबुलेंस को भी सूचना दी गई थी, लेकिन वह मौके पर नहीं पहुंची तो घायल को निजी वाहन से मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया। आरपीएफ इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार यादव ने बताया कि यात्री ट्रेन की छत पर कैसे चढ़ा है। इसके लिए झांसी से लेकर उरई तक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जीआरपी के प्रभारी थानाध्यक्ष गोविंद सक्सेना ने बताया कि ट्रेन के एस्कार्ट और कर्मचारियों से भी इस मामले में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed